{"_id":"5a1aee744f1c1b59678be474","slug":"15117145398-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर छत के ऊपर पलट ट्रोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर छत के ऊपर पलट ट्रोला
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। कर्णप्रयाग से गौचर की ओर आ रहा एक ट्रॉला बंदरखंड के समीप अनियंत्रित होकर एक मकान की छत के ऊपर पलट गया। आवाज सुनकर मकान में सो रहे लोग बाहर आ गए लेकिन तब तक चालक ट्रॉला छोड़कर भाग चुका था। मकान की छत लेंटर और रेलिंग मजबूत होने से बड़ा हादसा होने से टल गया।
शनिवार रात एक बजे कर्णप्रयाग से गौचर की ओर आ रहा एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर बंदरखंड गांव निवासी राकेश कनवासी पुत्र सुरेंद्र सिंह कनवासी के मकान की छत के ऊपर पलट गया। इस दौरान मकान में राकेश कनवासी, दो छोटे बच्चे सहित चार लोग सो रहे थे। ट्रॉला छत पर गिरने की तेज आवाज सुनकर घर के सदस्य हड़बड़ाहट में बाहर भागे। घटना की जानकारी पर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए लेकिन तब तक चालक ट्रॉला छोड़कर भाग गया था। पुलिस चौकी प्रभारी संतोष सेमवाल ने बताया कि ट्रॉला मालिक को बुलाया गया है।