फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाकपा ने दिया केंद्र और राज्य की नीतियों का विरोध

भाकपा ने दिया केंद्र और राज्य की नीतियों का विरोध

Mon, 20 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
भाकपा ने दिया केंद्र और राज्य की नीतियों का विरोध

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सहायक जिला मंत्री विजयपाल सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की आर्थिक उदारीकरण व निजीकरण की नीति से तबाही की कगार पर पहुंच गया है। भाकपा केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों से सहमत नहीं है, इसलिए वह केंद्र व राज्य सरकार की आर्थिक नीतियों का विरोध अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर करेगी।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शहर कमेटी के एक दिवसीय सम्मेलन में वियजपाल सिंह ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी ने देश को आर्थिक मंदी की ओर धकेल दिया है। सुशील कुमार ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सांप्रदायिकता फैलाकर लोगों का ध्यान जनता की मूलभूत जरूरतों से हटाना चाहती है। नोटबंदी के बाद अब जीएसटी लागू कर आम जनता को बर्बाद कर दिया है। जीएसटी लागू होने से बाद देश का खुदरा व छोटा व्यापारी प्रभावित हुआ है। प्रदेश कार्यकार्यकारिणी के सदस्य एमएस वर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार आरएसएस के एजेंडे पर काम कर रही है। भाकपा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का डटकर विरोध करती रहेगी। शांति आश्रम में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता साकेश वशिष्ठ ने की। इस अवसर कालूराम, भगवान जोशी, हरिया, महेश ललित, विशाल, वीना, रमेश, कविता सेठी, किरन बिष्ट, मुकेश त्यागी, वलवंत सिंह, रोहित सेठ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed