{"_id":"5a0f43944f1c1b86698bc507","slug":"15109498884-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबॉल प्रतियोगिता क लिए खिलाड़ियों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबॉल प्रतियोगिता क लिए खिलाड़ियों का चयन
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वालीबॉल के लिए खिलाड़ियों का लिया ट्रायल
ऋषिकेश । डिस्ट्रिक्ट वालीबॉल एसोसिएशन, टिहरी गढ़वाल के तत्वावधान में पुरुष व महिला सीनियर वर्ग में वालीबॉल टीम के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया। शुक्रवार को नगर पालिका प्रांगण में सुभाष शाह की देखरेख में वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। चयनित टीमों के खिलाड़ियों की घोषणा जल्द की जाएगी। बताया गया कि टीमें 24 नवंबर से नैनबाग, टिहरी में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी। टीम के कोच सुखदेव बडोनी ने बताया कि ट्रायल में पुरुष वर्ग में 23 व महिला वर्ग में 13 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। दोनों टीमों में 12-12 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर सुखदेव बडोनी, केबी राणा, एसएन डोभाल, पीएस कंडारी, सुनील गौड़, नरेश रावत आदि मौजूद थे।