फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हिन्दू जागरण मंच ने वॉलीवुड का पुतला फूंका

हिन्दू जागरण मंच ने वॉलीवुड का पुतला फूंका

Sat, 18 Nov 2017 01:46 AM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
हिन्दू जागरण मंच ने वॉलीवुड का पुतला फूंका
फोटोफाइल नेम-
विज्ञापन


हिन्दू जागरण मंच ने फूंका बॉलीवुड का पुतला
-- फिल्म पद्मावती का समर्थन करने वालों के खिलाफ की नारेेबाजी

अमर उजाला ब्यूूरो
ऋषिकेश।
हिंदू जागरण मंच ने फिल्म पद्मावती का समर्थन करने वाले बॉलीवुड कलाकारों के खिलाफ परशुराम चौक पर प्रदर्शन किया व पुतला फूंका। मंच कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश के सिनेमा घरों में फिल्म पद्मावती रिलीज करने पर गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। देशभर में फिल्म पद्मावती को लेकर चल रहा विरोध तीर्थनगरी में भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार को हिंजामं कार्यकर्ताओं ने मंच के जिला उपाध्यक्ष नीरज सहरावत के नेेतृत्व में परशुराम चौक पर बॉलीवुड का पुतला फूंका। कहा कि पूरे देश में फिल्म पद्मावती का विरोध किया जा रहा है, मगर कुछ बॉलीवुड कलाकार हिंदू भावनाओं को दरकिनार कर फिल्म को रिलीज करने का समर्थन कर रहे हैं।

कहा कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले हर बॉलीवुड कलाकार का बहिष्कार किया जाना चाहिए। मंच ने कहा कि किसी भी धर्म से जुड़ी फिल्म बनाने से पहले डायरेक्टर और कलाकारों को भी उसके बारे में संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। चेताया कि यदि प्रदेश के किसी भी सिनेमा घर में फिल्म पद्मावती रिलीज हुई, तो उसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। प्रदर्शनकारियों में अमित कुमार, आकाश दीप, विवेक गोस्वामी, अनिल रावत, कमल गुप्ता, नीटू शर्मा, प्रशांत पाल, गोविंद चौहान, शरद तोमर, शिव कुमार गौतम आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed