{"_id":"5a0f438d4f1c1bd9798bd27e","slug":"15109498814-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में शामिल होगे उपराष्ट्रपति वैंकेयानायडू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में शामिल होगे उपराष्ट्रपति वैंकेयानायडू
Updated Sat, 18 Nov 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएचयू का दीक्षांत समारोह पांच दिसंबर को
-- उप राष्ट्रपति होंगे मुख्यतिथि, राज्यपाल व मुख्यमंत्री विशेष तौर पर पहुंचेंगे
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी (एसआरएचयू) का दूसरा दीक्षांत समारोह पांच दिसंबर को आयोजित किया जा रहा है। समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू के अलावा प्रदेश के राज्यपाल डॉ केके पॉल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी शामिल होंगे। एसआरएचयू के पहले दीक्षांत समारोह में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. प्रणव मुखर्जी आए थे। एसआरएचयू के कुलपति डॉ. विजय धस्माना ने बताया कि राज्यपाल डॉ. केके पॉल और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात कर उन्हें शामिल होने का अनुरोध किया है।
उपराष्ट्रपति को एसआरएचयू के दीक्षांत समारोह में आने के लिए सहमति देना गौरवपूर्ण है। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरवशाली दिवस होगा। बताया कि दीक्षांत समारोह में कई प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति का कार्यक्रम तय हो जाने के बाद एसआरएचयू ने तैयारियों को शुरू कर दी हैं। दीक्षांत समारोह में मेडिकल, पैरा मेडिकल, नर्सिंग, मैनेजमेंट, इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलीटेक्निक के छात्र-छात्राओं को डिग्री और डिप्लोमा प्रदान किए जाएंगे। साथ ही छात्राओं को एकेडमिक अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।