{"_id":"5a0f196e4f1c1b9f678bbe6a","slug":"15109390979-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेनाप घाटी को ट्रैकिंग ऑफ द ईयर बनाने के लिये पर्यटन विभाग ने शुरु की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेनाप घाटी को ट्रैकिंग ऑफ द ईयर बनाने के लिये पर्यटन विभाग ने शुरु की कवायद
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पर्यटन निदेशालय की ओर जोशीमठ ब्लॉक स्थित चेनाप घाटी को ट्रैकिंग ऑफ द ईयर बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पर्यटन विभाग ने पर्यटन मंत्री के निर्देश पर चेनाप घाटी के साथ निकटतम गांव थैंग में यात्री सुविधाएं जुटाने की तैयारी शुरू कर दी है।
चेनाप घाटी के बारे में अमर उजाला ने 23 नवंबर 2013 के अंक में ‘ चेनाप: फूलों की एक और अनाम घाटी’ के नाम से खबर प्रकाशित कर पर्यटकों को घाटी से रूबरू कराया था। इसके बाद धीरे-धीरे घाटी में पर्यटकों और सैलानियों की आवाजाही बढ़ने लगी। इस पर थैंग के ग्रामीणों के साथ ही जन प्रतिनिधियों ने घाटी के विकास की लगातार मांग की। अब पर्यटन निदेशालय की ओर से घाटी को वर्ष 2018 के ट्रैकिंग ऑफ द ईयर के लिए चयनित किया गया है। पर्यटन अधिकारी एसएस यादव ने बताया कि चेनाप घाटी को ट्रैकिंग ऑफ द ईयर बनाए जाने के लिए प्राप्त निदेशालय के आदेशों पर जन प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से सुझाव मांगे गए हैं। शीघ्र रिपोर्ट तैयार कर निदेशालय को भेजी जाएगी।