{"_id":"5a0f196c4f1c1bb6678bc519","slug":"1510939096715-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य सुधार संघर्ष समिति का धरना 15वें दिन भी रहा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य सुधार संघर्ष समिति का धरना 15वें दिन भी रहा जारी
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। स्वास्थ्य सुधार संघर्ष समिति का चार सूत्री मांगों के निराकरण को लेकर क्रमिक अनशन 15वें दिन भी जारी रहा। चिकित्सकों की नियुक्ति, प्रसूता की मौत का परिवार को मुआवजा देने आदि की मांग को लेकर धरने पर बैठे राजेंद्र सगोई, वीरेंद्र मिंगवाल, संजय रावत, अव्वल सिंह तोपाल, सुनील बिष्ट आदि ने कहा कि समस्याओं का निराकरण नहीं होने तक क्रमिक अनशन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि जन समस्याओं की ओर सरकार का ध्यान नहीं होने और उत्पीड़न की कार्रवाई से आक्रोशित आंदोलनकारी अब आमरण अनशन पर विचार कर रहे हैं। धरने को समर्थन देने वालों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत बुटोला, राजेंद्र सिंह रावत, राकेश रावत, पंकज डिमरी, लक्ष्मण रावत, जगदीश रावत, महेश खंडूड़ी, विनोद डिमरी और हरीश सती आदि थे।