फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कुंभनगरी पर मंडराती रही आतंक की काली छाया

कुंभनगरी पर मंडराती रही आतंक की काली छाया

Mon, 06 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
कुंभनगरी पर मंडराती रही आतंक की काली छाया

विज्ञापन
कुणाल दरगन
हरिद्वार।
कुंभनगरी को खून से लाल कर देने की साजिश पर से समय- समय पर पर्दा उठता रहा है। वर्ष 2016 में हुए अर्द्धकुंभ में खून की नदी बहा देने की साजिश रुड़की से सटे लंढौरा कस्बे के चार युवकों ने रची ही थी। कुंभ और अर्द्धकुंभ हमेशा से आतंकी संगठनों के निशाने पर रहे हैं।
जैश ए मोहम्मद, लश्कर एक तैयबा, इंडियन मुजाहिदीन सरीखे आतंकी संगठनों के कमांडरों के नाम से पत्र यहां मिलते रहे हैं। रेलवे स्टेशन के अधीक्षक रहे एस गोस्वामी, शांतिकुंज, रामलीला भवन, रुडकी के धर्माचार्यों के नाम कई बार ऐसे पत्र भेजे गए। उत्तराखंड के तीर्थस्थलों के अलावा प्रमुख शहरों से लेकर मुख्यमंत्रियों तक को बम से उड़ा देने की धमकी दी गई। बावजूद इसके पत्रों के बारे में आईबी, एलआईयू, स्पेशल ब्रांच से लेकर सिविल पुलिस, एसओजी तक नहीं पता कर पाई। यही नहीं कुंभनगरी को दहलाने की नापाक साजिश भी हुई हैं। पिछले वर्ष दिल्ली स्पेशल सेल, आईबी ने लंढौरा के जिन चार युवकों को आईएसआईएस के संदिग्ध मॉड्यूल के तौर पर दबोचा था, उनके निशाने पर हरकी पैड़ी थी। वे रैकी भी कर चुके थे। पर, सुरक्षा व्यवस्था देखकर उनके हाथ पांव फूल गए थे। फिर उन्होंने लंढौरा के पास ही रेलवे ट्रेक उड़ाने की तैयारी कर ली थी, पर तब तक वो धरे गए। बकायदा माचिस की तीलियों से बारूद भी बड़ी मात्रा में जमा कर लिया था।
विज्ञापन

वर्ष 2004 के अर्द्धकुंभ, 2010 के कुंभ, 2016 के अर्द्धकुंभ में भी हरिद्वार रुडकी से आतंकी हत्थे चढ़े हैं। हरिद्वार में एक बार आरडीएस भी भारी मात्रा में बरामद हुआ था तो शिवाजी पैलेस भी हुए बम विस्फोट की याद कई आमजन के जेहन में ताजा है। हरिद्वार- रुडकी हाईवे पर आतंकियों द्वारा बस पर की गई गोलीबारी से लेकर लक्सर में ट्रेन में हुए आतंकी हमले से भी हर कोई परिचित है। आतंकी संगठन हरिद्वार को वे सॉफ्ट टॉरगेट मानते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर में ठहरे आतंकियों ने की थी रैकी
बिजनौर में बम बनाते वक्त सिलेंडर में विस्फोट होने के बाद फरार हुए खांडवा मध्यप्रदेश के पांच आतंकियों ने हरिद्वार में भी शरण ली थी। वे पहले भी यहां रैकी कर चुके थे। बकायदा ट्रेन से आए गए थे। हरिद्वार में कार खरीदने की कोशिश भी हुई थी। बिजनौर से फरार होने के बाद भी वे हरिद्वार की सीमा पर ही जंगल में छिपे रहे थे। फिर उन्होंने दक्षिण भारत का रुख किया था। उन्हें उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार किया था। फिर जब वे मध्यप्रदेश के भोपाल से जेल ब्रेक कर भागे थे तब पुलिस ने उन्हें मुठभेड़ में ढहा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed