फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएसबी में अंतर विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

डीएसबी में अंतर विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू

Sat, 04 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
डीएसबी में अंतर विद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
हरिद्वार यूथ के लिए
विज्ञापन

-----------------

डीएसबी ने जीता प्रतियोगिता का पहला मैच
-- अंतर विद्यालयी दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। सीबीएसई सहोदय कार्यक्रम के अंतर्गत डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गुमानीवाला के तत्वावधान में अंतर विद्यालयी दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता विधिवत शुरू हो गई। इस अवसर पर टीमों के शपथ ग्रहण व राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता विधिवत शुरू हुई। दो दिनी प्रतिस्पर्धा में देहरादून, ऋषिकेश व हरिद्वार क्षेत्र के सीबीएसई के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के 215 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

इस अवसर पर पहला मैच अंडर-16 बालक वर्ग के तहत डीएसबी ऋषिकेश व एसबीएम स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें डीएसबी ने जीत दर्ज की। अंडर-19 में एनडीएस ऋषिकेश व देहरादून के जसवंत मॉडर्न पब्लिक स्कूल के मध्य खेला हुआ, जिसमें एनडीएस ने बाजी मारी। अंडर-16 मुकाबला जसवंत मॉडर्न स्कूल व स्कॉलर होम, देहरादून के मध्य खेला गया, जिसमें स्कॉलर होम अव्वल रहा। अंडर -14 में डीएसबी व आरएवी देहरादून के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें डीएसबी की टीम विजेता रही। अन्य मुकाबले शनिवार को होंगे। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य शिव सहगल, शिक्षाविद् एमसी त्रिवेेदी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed