{"_id":"59fccea24f1c1b69678b9075","slug":"15097402849-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैक के सर्वे से पहले शासन की टीम ने लिया डोईवाला कालेज का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैक के सर्वे से पहले शासन की टीम ने लिया डोईवाला कालेज का जायजा
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैक से पहले शासन की टीम पहुंची पीजी कॉलेज डोईवाला
-- कॉलेज में नैक का होना है मूल्यांकन, टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में शुक्रवार को शासन की टीम ने व्यवस्थाओं को जांचा। डोईवाला पीजी कॉलेज में ( राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद) नैक का मूल्यांकन होना प्रस्तावित है। जांच के बाद टीम डोईवाला कॉलेज की रिपोर्ट शासन को देगी। इससे पहले कॉलेज की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए शासन द्वारा गठित टीम ने एसजीआरआर कॉलेज के प्राचार्य और संयोजक डा. वीए बौडाई की अगुवाई में महाविद्यालय का निरीक्षण किया।
नैक के मूल्यांकन से पहले शासन की टीम ने डोईवाला पीजी कॉलेज में पहुंचकर पुस्तकालय, कक्षाएं, शोध, पत्रिका, न्यूज लैटर, फैकल्टी, प्रयोगशाला, कंप्यूटर और कार्यालय कक्ष समेत दूसरी जरूरी व्यवस्थाओं का सघन निरीक्षण किया। कॉलेज के परीक्षा परिणामों का भी टीम ने अवलोकन किया। डोईवाला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. केएल तलवाड ने बताया कि नैक के मूल्यांकन से पूर्व शासन द्वारा गठित टीम का निरीक्षण हुआ है। टीम ने कॉलेज की सभी व्यवस्थाओं का आंकलन किया। टीम में डा. संजय पलडिया, डा. एसएन सिद्धू, डा. अरुणा सूत्राधर, डा. सविता के तिवारी, डा. अनिल भट्ट आदि कॉलेज के शिक्षक मौजूद रहे।