फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शुल्क वृद्घि के विरोध में भूखहड़ताल शुरू

शुल्क वृद्घि के विरोध में भूखहड़ताल शुरू

Sat, 04 Nov 2017 01:50 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
शुल्क वृद्घि के विरोध में भूखहड़ताल शुरू
शुल्क वृद्धि के विरोध में भूख हड़ताल शुरू
विज्ञापन

-- एम्स प्रशासन पर इलाज की दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में उपचार और परीक्षण शुल्क की दरों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के विरोध में समाजसेवी प्रवीण सिंह ने शुक्रवार से बेमियादी भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनके समर्थन में कई सामाजिक संगठन भी उतर आए हैं। प्रवीण ने शुल्क वृद्धि को वापस नहीं लिए जाने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है। उन्होंने एम्स प्रशासन के इस निर्णय को जनविरोधी करार दिया।
बैराज रोड स्थित एम्स के समीप राइट टू हेल्थ अभियान के तहत समाजसेवी प्रवीण सिंह ने भूख हड़ताल शुरू की। धरना स्थल पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीब जनता को सस्ती दरों पर एम्स में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के नाम पर गुमराह कर रहा है। कहा कि एम्स में उपचार की दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी करना इसका उदाहरण है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सेहत से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें सिर्फ सरकार की राजस्व वृद्धि की फिक्र है। कहा कि जब तक एम्स प्रशासन शुल्क वृद्धि को वापस नहीं लेता है, तब तक भूख हड़ताल जारी रहेगी। मैती संस्था की अध्यक्ष कुसुम जोशी ने भी धरना स्थल पर पहुंचकर प्रवीण सिंह को समर्थन दिया। इसके अलावा आसपास की ग्रामसभाओं से भी ग्रामीण धरना स्थल पर समर्थन के लिए जुटे। समर्थन देने वालों में खदरी खड़कमाफ के प्रधान सरोप सिंह पुंडीर, समाजसेवी रामकृष्ण तिवारी, महावीर उपाध्याय, विनोद जुगलाण आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed