{"_id":"59f754364f1c1bee688b83f4","slug":"15093812597-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय खेल महाकुंभ के लिए पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय खेल महाकुंभ के लिए पंजीकरण शुरू
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। विकासखंड की विभिन्न न्याय पंचायतों में युवा कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग व पंचायतीराज विभाग की ओर से आयोजित किए जाने वाले खेल महाकुंभ के लिए प्रतिभागियों का पंजीकरण शुरू किया गया है। पंजीकरण प्रक्रिया 8 नवंबर तक जारी रखी जाएगी।
न्याय पंचायत स्तर पर 9 नवंबर से तीन दिवसीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। युवा कल्याण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी अजयपाल सिंह असवाल ने बताया कि प्रतियोगिता अडंर 10, 14, 17 व 19 आयु वर्ग के मध्य खेली जाएगी। इसके लिए पंजीकरण फार्म न्याय पंचायत मुख्यालय के विद्यालय के व्यायाम शिक्षक, सीआरसी व बीआरसी समन्वयक के अलावा ब्लाक कार्यालय में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी से प्राप्त किए जा सकते है। प्रतियोगिता में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा अन्य प्रतिभागी भी प्रतिभाग कर सकते है। असवाल ने बताया कि न्यायपंचायत के बाद ब्लाक व जिला स्तर पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में वही प्रतिभागी प्रतिभाग कर सकते है, जिन्होंने न्यायपंचायत स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया हो। बताया कि खेल आयोजन की तिथि में परिवर्तन भी किया जा सकता है।