फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अपने ही कर्मचारियों के अवैध कब्जों पर गरजेगी जेसीबी

अपने ही कर्मचारियों के अवैध कब्जों पर गरजेगी जेसीबी

Thu, 26 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
अपने ही कर्मचारियों के अवैध कब्जों पर गरजेगी जेसीबी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम शुक्रवार को अपने कर्मचारियों के अवैध निर्माण तथा कब्जों पर चढ़ाई करेगा। नगर निगम की संपत्तियों पर किए गए निर्माणों पर जेसीबी गरजेगी। नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने इसके लिए तीन विशेष टीमें गइित की हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को छठ पूजा का अवकाश होने से शुक्रवार से अभियान चलेगा।
पन्नालाल भल्ला म्युनिस्पिल इंटर कालेज परिसर के अंदर 2015 में सेवानिवृत्त हो चुके एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कब्जा कर गोशाला बना ली और सरकारी आवास को तोड़फोड़ कर अवैध निर्माण कर रखा है। इस कब्जे के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से एक और कर्मचारी ने भी सरकारी आवास को तीन मंजिला बनाकर निजी आवास का रूप दे दिया है। प्रधानाचार्य ओपी गोनियाल दो साल से कालेज प्रबंधक नगर आयुक्त को अवैध कब्जा हटवाने के लिए लिखते रहे हैं। अब जाकर उनकी सुनवाई हो पाई है। इसी प्रकार नगर निगम के एक बेलदार ने टिबड़ी में लाखों रुपये की नगर निगम की भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उसने कब्जा नहीं छोड़ा। नगर आयुक्त ने बताया कि शुक्रवार को उसका कब्जा भी जेसीबी से उखाड़ा जाएगा।
विज्ञापन

टिबड़ी में कुछ कर्मचारियों ने नगर निगम दफ्तर की मिलीभगत से जमीन पर कब्जा कर रखा और आवास के नाम पर किराया वेतन से कटवा रहे हैं। एक का कब्जा हटाने का आदेश होने के बाद सबका भांडा फूटने वाला है। नगर निगम की राजनीति में सक्रिय एक नेता तो टिबड़ी की सरकारी जमीन बेचकर करोड़पति बन गया है। योजना के अनुसार घोड़ा अस्पताल के पास कई-कई साल पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारियों के कब्जे में चले आ रहे 8 आवासों को कब्जे में लिया जाना है। आवासों को खाली नहीं करने से नगर आयुक्त ने दिवाली पर उनकी पेंशन का भुगतान भी रोक दिया था। उन्हें आवास खाली करने के नोटिस पहले ही दिया जा चुका है। नगर निगम परिसर के अंदर जिन कर्मचारियों ने अवैध रूप से आवास बना लिए हैं उन पर भी जेसीबी गरजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed