{"_id":"59f217974f1c1b68678b7c9f","slug":"150903805511-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने कुलपति से छात्रा कामन हॉल में सुविधाओं की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने कुलपति से छात्रा कामन हॉल में सुविधाओं की मांग
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्र संघ पदाधिकारियों ने गर्ल्स कॉमन रूम में सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। छात्राओं का आरोप है कि गर्ल्स कॉमन रूम में कोई भी सुविधा उपलब्ध नहीं है।
बृहस्पतिवार को बिड़ला परिसर छात्र संघ सचिव देवकांत देवराड़ी और छात्रा प्रतिनिधि प्रियंका के नेतृत्व में छात्राओं ने कुलपति प्रो. जेएल कौल से वार्ता की। छात्राओं का कहना था कि बिड़ला परिसर स्थित छात्रा कॉमन हॉल में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। छात्राओं ने छात्रा कॉमन हॉल में महिला सुरक्षाकर्मी की नियुक्ति, समाचार पत्र व पानी की व्यवस्था किए जाने की मांग की। छात्राओं ने कहा कि विवि प्रशासन के समक्ष पूर्व में भी यह मांगे रखी गई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। छात्राओं ने मांगों पर कार्रवाई न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। कुलपति प्रो. जेएल कौल ने छात्राओं को सकारात्मक आश्वासन दिया है।