{"_id":"59f0c5214f1c1b97678b7560","slug":"150895140874-28-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप मॉक ड्रिल में 4 गंभीर, 28 सामान्य घायलों और तीन मृतकों का किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप मॉक ड्रिल में 4 गंभीर, 28 सामान्य घायलों और तीन मृतकों का किया रेस्क्यू
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चमोली। तहसील प्रशासन चमोली की ओर से आपदा के बाद रेस्क्यू की मॉकड्रिल की गई। इस दौरान रेस्क्यू टीमों ने 4 गंभीर घायल, 28 सामान्य घायलों तथा 3 शवों को रेस्क्यू किया।
बुधवार को सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर जिले में तीव्र भूकंप के (काल्पनिक) झटके महसूस किए गए, जिसके बाद आपदा कंट्रोल रूम से तहसील प्रशासन को चमोली स्थित नगर पालिका विश्राम गृह में नुकसान होने की सूचना मिला। तहसील स्तरीय आईआरएस सिस्टम के सभी नोडल अधिकारी एकत्रित हुए, जिसके बाद रेस्क्यू टीमों ने क्षतिग्रस्त भवन से 14 पुरुष, 12 महिला तथा 6 सामान्य रूप से घायल बच्चों को रेस्क्यू किया। घटना में मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई, जिनका शव रेस्क्यू कर निकाला गया। वहीं एक गंभीर घायल को हेली सेवा से हायर सेंटर रेफर किया गया। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह रांगड सहित सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।