फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रोफेसर दंपति के केयर टेकर का शव कमरे में मिला

प्रोफेसर दंपति के केयर टेकर का शव कमरे में मिला

Mon, 09 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
प्रोफेसर दंपति के केयर टेकर का शव कमरे में मिला
श्रीनगर। एचएनबी केंद्रीय गढ़वाल विवि के प्रोफेसर दंपति के केयरटेकर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक मामला आत्महत्या का है। पुलिस क्षेत्राधिकारी धन सिंह तोमर ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को सोमवार सुबह आम्रकुंज में रह रहीं प्रोफेसर अन्नपूर्णा नौटियाल ने सूचना दी कि उनका केयरटेकर/कुक ज्ञानेंद्र राणा (23) पुत्र महिपाल सिंह निवासी गुगुवा सुनला थराली (चमोली) कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहा है। मौके पर पहुंचे कोतवाल एनएस बिष्ट ने कमरे का दरवाजा तुड़वाया तो अंदर ज्ञानेंद्र का शव पंखे के हुक पर प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटका हुआ था। प्रो. नौटियाल ने पुलिस को बताया कि ज्ञानेंद्र पिछले सात साल से उन्हीं के साथ रह रहा था। तालु जुड़ा होने के कारण वह साफ नहीं बोल पाता था और कान भी कम सुनता था। वह सुबह देर से उठता था, इसलिए उन्होंने सुबह ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब सोमवार सुबह साढ़े सात बजे तक नहीं उठा, तो उसके चाचा बख्तावर सिंह को बुलाया। बख्तावर भी गढ़वाल विवि में नौकरी करता है। सभी के आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला, तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन

कोतवाल बिष्ट ने बताया कि मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे से प्लास्टिक की डोरियों का गुच्छा मिला है। कमरा भी बंद था। इससे मामला खुदकुशी का ही लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed