{"_id":"59da58e74f1c1bcd538b6675","slug":"150748188815-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब हर रविवार को संचालित होंगी स्वयं सेवियों की सैद्धांतिक कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब हर रविवार को संचालित होंगी स्वयं सेवियों की सैद्धांतिक कक्षाएं
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एनएसएस के उद्देश्यों व इसके इतिहास की जानकारी के साथ ही छात्रों को परीक्षाओं में अच्छे अंक प्राप्ति के लिए अब हर रविवार को सैद्धांतिक कक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
रविवार से गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर इकाई में एनएसएस स्वयंसेवियों की विशेष कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया है। मुख्य कार्यक्रम अधिकारी आलोक सागर गौतम ने बताया कि इन सैद्धांतिक कक्षाओं का संचालन हर रविवार को किया जाएगा। इन कक्षाओं के माध्यम से स्वयंसेवियों में अच्छे गुणों का सृजन कर उन्हें आदर्श स्वयंसेवी बनाना है। साथ ही बी एवं सी प्रमाण पत्र परीक्षा में स्वयंसेवियों के प्रदर्शन में सुधार लाना है। इस मौके पर पहले दिन स्वयं सेवियों को सामान्य ज्ञान, प्रदेश के इतिहास, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। डा. विनीत कुमार मौर्य ने कहा कि एक अच्छे स्वयंसेवी में सहभागिता, सेवाभाव, स्वावलंबन व देश प्रेम जैसे गुण होने चाहिए। मौके पर डा. आलोक ने बताया कि इन कक्षाओं के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वयंसेवियों को 29 अक्तूबर को रन फॉर यूनिटी व 30 अक्तूबर को चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता और 31 अक्तूबर को होने वाले सेमिनार के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। ब्यूरो