{"_id":"59d666534f1c1bbf538b5c97","slug":"150722317616-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम को ढर्रे पर नहीं ला पा रहे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम को ढर्रे पर नहीं ला पा रहे अधिकारी
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कामकाज के लिहाज से नगर निगम को ढर्रे पर लाना अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। नगर आयुक्त के निर्देशों पर भी उनके अधीनस्थों ने अमल नहीं किया।
नगर निगम के प्रबंधकीय भल्ला इंटर कालेज परिसर के अंदर 2015 में सेवानिवृत्त एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के अवैध निर्माण और डेयरी हटाने के नगर आयुक्त के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया। यही नहीं हाईकोर्ट की ओर से नगर निगम में कार्यरत एक बेलदार के कब्जे से टिबड़ी की भूमि को खाली कराने पर भी अमल नहीं किया गया। नगर आयुक्त के निर्देश के बाद भी कालेज के अंदर का अवैध निर्माण ध्वस्त नहीं होता देख एक और महिला कर्मचारी ने भी सरकारी आवास पर ही अवैध रूप से दो और मंजिल चढ़ा दी हैं। इन दोनों आदेशों पर कार्रवाई का निर्देश नगर आयुक्त अशोक कुमार पांडेय ने दिया था। अधिशासी अभियंता व सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में कार्रवई होनी थी। यह टीम मौका मुआयना करने के बाद चुप बैठ गई। पांडेय का स्थानांतरण होने के बाद नितिन सिंह भदौरिया ने एचआरडीए के वीसी के साथ नगर आयुक्त का कार्यभार संभाला। उन्होंने भी सहायक नगर आयुक्त सहित अन्य अधीनस्थों को कार्रवाई का निर्देश दिया। बावजूद इसके उसका भी पालन नहीं किया गया।
आज ले सकते हैं क्लास
नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया कई दिनों के अवकाश के बाद शुक्रवार को अपने निर्देशों का अनुपालन नहीं होने पर नगर निगम के अधीनस्थ कर्मचारियों की क्लास ले सकते हैं। अवकाश शुरू होने से पहले उन्होंने जब हाईकोर्ट के आदेश पर टिबड़ी की भूमि कब्जे में लेने और भल्ला कालेज से डेयरी व अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था तब स्पष्ट कहा था कि आदेशों का अनुपालन नहीं होने पर अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।