फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गैस मूल्य बढ़ोतरी पर भड़की कांग्रेस, केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन .ङ..

गैस मूल्य बढ़ोतरी पर भड़की कांग्रेस, केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन .ङ..

Thu, 05 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
गैस मूल्य बढ़ोतरी पर भड़की कांग्रेस, केंद्र के खिलाफ प्रदर्शन .ङ..
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रसोई गैस की कीमत में बढ़ोत्तरी पर बिफरे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल के दामों को आंशिक रूप कम करने को जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करार दिया।

देवपुरा चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए महानगर कांग्रेस के संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि रसोई गैस के दामों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि की गई है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। जमाखोरों पर अंकुश लगाने का काम नहीं किया जा रहा है। खाद्य पदार्थों के दामों में बेतहाशा वृद्धि से आमजन हलकान है। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि नित नए टैक्स लगाकर जनता की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। जीएसटी से बाजारों में मंदी की मार व्यापारी झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैस के बढ़े दाम तत्काल वापस लिए जाएं। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष विमला पांडे और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि गृहणियां महंगाई से परेशान हैं। रसोई गैस की सब्सिडी भी धीरे-धीरे समाप्त की जा रही है। ब्लाक अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि गैस के महंगे होने से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग काफी निराश हैं। प्रदर्शनकारियों में तरुण नैय्यर, जेपी पांडे, फुरकान अली, विकास सिंह, बीना कपूर, सुषमा सहगल, अनिल भास्कर, प्रदीप अग्रवाल, रविबाबू शर्मा, नितिन कौशिक, वेदपाल सिंह, निशा शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, फुरकान अली, अरविंद गुर्जर, अरशद ख्वाजा, सुरेश कुमार, हरिओम, शीला देवी, नईम, शावेज, बलराम समेत कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed