फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं उठाईं

बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं उठाईं

Sat, 16 Sep 2017 09:39 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं उठाईं

विज्ञापन
थराली। तहसील के दूरस्थ गांव पार्था में आयोजित जनता दरबार में सड़क, बिजली सहित पेयजल आदि की 35 शिकायतें दर्ज हुईं। डीएम आशीष जोशी ने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिए।

शिविर में पार्था के प्रधान भोलाराम ने पार्था, हरिनगर लेटाल और कलचूना के लिए भेंकलताल से पेयजल लाइन बिछाने की मांग की। जिला पंचायत सदस्य भावना रावत और हरनिगर-लेटाल के प्रधान दान सिंह कर्मियाल ने हरिनगर-लेटाल गांव के विस्थापन की मांग करते हुए कहा कि विस्थापन की सूची में होने के बावजूद गांवों का विस्थापन नहीं हो पाया है। गांव धंस चुका है। ग्रामीण बलवंत सिंह और भोला राम ने थराली-कुराड़-पार्था मोटर मार्ग का डामर उखड़ने और नालियों का निर्माण न किए जाने की शिकायत की। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों ने कहा कि अभी सड़क सुधारीकरण की प्रक्रिया चल रही है। इस अवसर पर एसडीएम चंदन सिंह डोबाल, बीडीओ देवी दत्त उनियाल, भास्कर पांडे, देवी प्रसाद जोशी, खाद्य निरीक्षक भगवती प्रसाद रतूड़ी, राजस्व उपनिरीक्षक चंद्र सिंह बुटोला, सुरेंद्र सिंह, विशंबभर दत्त देवराड़ी सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed