{"_id":"59bc07824f1c1b2e688b4c91","slug":"150549494115-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की मांग को लेकर छह घंटे तक दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की मांग को लेकर छह घंटे तक दिया धरना
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज नैल खंसर में आठ प्रवक्ताओं की नियुक्ति की मांग को लेकर अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने बीईओ कार्यालय पर ताला जड़ा और धरना दिया। एसडीएम और बीईओ ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। करीब छह घंटे के धरने और तालाबंदी के बाद ग्रामीणों ने शनिवार को विद्यालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू करने और कार्रवाई न होने पर भूखहड़ताल की चेतावनी दी।
खंसर विकास संघर्ष समिति और जीआईसी प्रबंध समिति के नेतृत्व में अभिभावकों और जीआईसी के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यालय पर तालाबंदी की और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि यहां पूर्व में भी आंदोलन किया गया था, लेकिन विभाग ने कालेज में हिंदी के अलावा अन्य प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं की। विद्यालय में 11वीं और 12वीं की कक्षाओं में 95 बच्चे पढ़ रहे हैं, जबकि कई बच्चे शिक्षकों के अभाव में यहां से जा चुके हैं। एसडीएम स्मृता परमार, बीईओ एसएल आर्य आदि ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय पर लगा ताला नहीं खोला। उन्होंने शाम पांच बजे धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि शनिवार से विद्यालय परिसर में क्रमिक अनशन और यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुुई तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पीटीए अध्यक्ष रघुवीर सिंह, खंसर विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, हरेंद्र कंडारी, कुंवर सिंह, भजन सिंह, कमला देवी, माधवी देवी, इंदिरा देवी, जसुली देवी, चंद्र सिंह सहित अभिभावक और छात्र-छात्राएं शामिल थे।
विधायक बोले, जल्द होंगे शिक्षक तैनात
गैरसैंण। शिक्षकों की मांग को लेकर हुए आंदोलन पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी को सफाई देनी पड़ी। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि शिक्षकों की मांग शिक्षा निदेशालय से लगातार की जा रही है। जल्द दो शिक्षकों को जीआईसी नैल भेजा जाएगा। यही नहीं शिक्षकों की नई नियुक्ति प्रक्रिया जारी होने से पर जीआईसी नैल को प्राथमिकता के आधार पर शिक्षक भेज दिए जाएंगे।