फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऊर्जा निगम के मरम्मत काम ने लोगों को छुडाऐ पसीने

ऊर्जा निगम के मरम्मत काम ने लोगों को छुडाऐ पसीने

Fri, 15 Sep 2017 01:43 AM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम के मरम्मत काम ने लोगों को छुडाऐ पसीने
मंत्री-अधिकारियों के दौरे जनता पर पड़ रहे हैं भारी
विज्ञापन

-- विद्युत व्यवस्था सुधारने के चलते दो दिनों से लाइट हो रही है गुल

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए व्यवस्थाओं को पुख्ता करने में जुटे ऊर्जा निगम के मरम्मत कार्य इन दिनों लोगों पर भारी पड़ रहे है। दिन भर बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक शुक्रवार को भी काम होने से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सितंबर से लेकर अक्टूबर माह के पहले पखवाडे़ तक राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड आगमन होना प्रस्तावित है। सरकार की ओर से सभी विभागों को व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने के लिए निर्देशित किया गया है। ऊर्जा निगम भी बिजली की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने की दिशा में इन दिनों पोल बदलने से लेकर मरम्मत कार्य कराने में जुटा है।

मरम्मस कार्य के लिए बिजली आपूर्ति रोकनी पड़ रही है, जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। लगातार दो दिनों तक सुबह गई बिजली शाम को लौटी। बृहस्पतिवार को तपिश होने से लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। बिजली गुल रहने से लोग मोबाइल तक चार्ज नहीं कर सके। बिजली आधारित काम करने वाले लोग दिन भर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे। बताया गया कि शुक्रवार तीसरे दिन भी नगर में ऋषिकेश रोड और देहरादून रोड क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। डोईवाला उपखंड अधिकारी कुलदीप बिष्ट ने बताया कि मार्गों के किनारे क्षतिग्रस्त बिजली पोल से लेकर तारों को बदला जा रहा है। जिससे आपूर्ति बाधित हो रही है। शुक्रवार को जनता की सहूलियत के लिए देर में आपूर्ति रोकने और जल्द सुचारू करने की व्यवस्था बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed