फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   संकुल स्तरीय बालमहोत्सव में दिखी प्रतिभाएं

संकुल स्तरीय बालमहोत्सव में दिखी प्रतिभाएं

Wed, 13 Sep 2017 10:15 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
संकुल स्तरीय बालमहोत्सव में दिखी प्रतिभाएं
श्रीनगर (ब्यूरो) । सर्व शिक्षा अभियान के तहत भाषा एवं गणित के प्रति छात्रों में रुचि बढ़ाने के लिए विकासखंड कोट संकुल का एक दिवसीय बाल महोत्सव आयोजित किया गया। महोत्सव में बच्चों ने अपनी प्रतिभाएं दिखाई।
विज्ञापन

जामलाखाल के पंचायत भवन में आयोजित कक्षा-3 से कक्षा-5 तक के 12 प्राथमिक विद्यालयों के 50 छात्र-छात्राओं ने बाल महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस मौके पर आयोजित मैथ्स विजर्ड प्रतियोगिता में प्रावि जामलाखाल के अभिषेक प्रथम व ऋषभ द्वितीय रहे। स्पीलिंग जीनियस में प्रावि सल्डा के शौर्य लिंगवाल पहले व भटकोट के अक्षित ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि कहानी लेखन प्रतियोगिता में प्रावि सल्डा की समीक्षा को पहला व जामलाखाल की तनिशा का दूसरा स्थान मिला। कविता वाचन में प्रावि भटकोट की सानिया प्रथम व सल्डा की समीक्षा द्वितीय रही। श्र्रुतलेखन में प्रावि भटकोट के हिमांशु प्रथम व सल्डा की समीक्षा दूसरे स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रावि कंडोला के नितिन पहले व बौशाली के शुभम रावत दूसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि धर्मवीर नेगी, कमलेश जोशी, गणेश बलूनी, अनूप पंवार व चंदन सिंह ने सभी प्रतिभाओं को मैडल से सम्मानित किया। इस मौके पर सीआरसीबालमणा के महेश गिरि ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य ध्येय छात्रों में निहित सृजनात्मकता को नये आयाम उपलब्ध करवाने के साथ ही छात्रों में छिपी प्रतिभा को विकसित करना है। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका विजयाकांता नवानी, भूपेंद्र सिंह रावत, सचियता, स्वीटी, प्रदीप कुमार, सुदर्शन पुंडीर, राजेंद्र गुसांई, दुर्गावती, सुषमा चौहान, सुमित्रा, रीना, शशि मेवाड़, मधु रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed