फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन

Thu, 07 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
इंकलाबी मजदूर केंद्र और भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में हुई पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका।
प्रदर्शन के दौरान इंकलाबी मजूदर केंद्र के प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि आज पूरे देश में फासीवादी ताकतें हावी हैं जो प्रगतिशील क्रांतिकारी शक्तियों को कुचलने का काम कर रही है। भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के अध्यक्ष राजकिशोर ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद पहले अंधविश्वास के खिलाफ करने काम करने वले नरेंद्र डोभालकर की हत्या हुई। उसके बाद वामपंथी विचारक गोविंद पानसरे को मारा गया। इसके बाद बुद्धिजीवी और लेखक एमएम कलबुर्जी की हत्या हुई। अब पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या हुई है। क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के संयोजक मो.नासिर अहमद ने कहा कि लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है। इसके लिए भाजपा के साथ कांग्रेस भी जिम्मेदार है।
विज्ञापन

जन अधिकार संगठन के अध्यक्ष ओमपाल ने कहा कि अब इन काले अंग्रेजों को भगाने का वक्त आ गया है। ऑल इंडिया फेडरेशन के सदस्य राजकमल ने मनुवादियों के खिलाफ संघर्ष तेज करने की बात कही। प्रदर्शनकारियों में दीपा, पंकज, राजू, सियाराम, राजकिशोर, नीशू कुमार, अवधेश, अरविंद, सत्यवीर, ओमपाल, संजीव, रूपचंद, पंकज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed