फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भाजपा के साढ़े तीन साल में कुछ नहीं बदला: रामविशाल

भाजपा के साढ़े तीन साल में कुछ नहीं बदला: रामविशाल

Tue, 05 Sep 2017 11:11 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के साढ़े तीन साल में कुछ नहीं बदला: रामविशाल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरिद्वार।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और हिमाचल के प्रभारी रामविशाल देव ने भाजपा के साढ़े तीन साल के कार्यकाल को हताशा जनक बताया है। कहा कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने गंगा सफाई को मु्द्दा बनाया, लेकिन गंगा की स्थिति में कोई सुधार नहीं आया। कहा कि गंगा की हालत और भी दयनीय हो गई है।
प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय सचिव रामविशाल देव ने कहा कि भाजपा के साढ़े तीन साल की सरकार में कुछ बदलाव नहीं हुआ है। भाजपा सरकार की गंगा सफाई का वादा भी हवाई साबित हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि गंगा की सफाई नहीं कर पाने पर जल समाधि लेने की बात कहने वाली उमा भारती क्या बता सकती हैं कि गंगा कितनी साफ हो पाई है। यदि साफ नहीं हुई है तो, क्या वह जल समाधि लेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी लागू करना जनता के साथ धोखा है। कहा कि नोटबंदी से जीडीपी में दो प्रतिशत की गिरावट आई है। देश को तीन लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। कहा कि जीएसटी से 12 हजार करोड़ वसूलने का दावा करने वाली भाजपा सरकार महंगाई कम नहीं कर पाई है। कहा कि गरीबों के जेब से पैसा लूटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने राज्य सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ नहीं किया गया, जबकि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में इसको प्रमुखता से लिया था। कहा कि भाजपा सरकार ने ग्राम पंचायतो का बजट घटा दिया है। कहा कि भाजपा गांव विरोधी काम कर रही है। यहीं वजह है कि गांव के प्रधान धरने पर बैठे हैं। हरिद्वार में हुई नेपाली यात्री से लूट और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा गरीबों के लूटे गए पैसों ने साबित कर दिया है कि भाजपा सरकार लूटबाजों की सरकार है। किटी प्रकरण को लेकर उन्होंने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने दोनों आरोपियों को भाजपा के मंत्री का संरक्षण प्राप्त है। अतिक्रमण हटाओ अभियान पर कांग्रेस ने व्यापारियों के साथ खड़े होने की बात कही है। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि भाजपा के राज में गरीबों को हटाया जा रहा है।

कांग्रेस के महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर उतरकर तमाम मुद्दों पर प्रदर्शन करेगी। बताया कि भाजपा के खिलाफ चार चरणों में जनचेतना यात्रा निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत बुधवार से हरकी पैड़ी से होगी। दूसरे चरण में यात्रा जटवाड़ा पुल से ज्वालापुर स्टेशन तीसरे चरण में दक्ष मंदिर से कनखल चौक और अंतिम चरण में आर्यनगर से देवपुरा तक यात्रा निकाली जाएगी। प्रेस वार्ता में मंडी समिति के उपाध्यक्ष अरशद ख्वाजा, युवा कांग्रेस के जिला महासचिव रवि बहादुर, नौसाद गुज्जर, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed