{"_id":"59aae2254f1c1b09278b4d16","slug":"150437124712-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने-सामने की टक्कर को मैदान में उतरी छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने-सामने की टक्कर को मैदान में उतरी छात्राएं
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कन्या गुरुकुल परिसर में छात्रा कल्याण परिषद के चुुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर दो छात्राओं ने नामांकन पत्र जमा किए। नामांकन 4 सितंबर तक जमा होंगे। इसके बाद अन्य प्रक्रिया पूरी कराते हुए 8 सितंबर को मतदान होगा। इससे पहले सीआर पद्धति से 33 कक्षा प्रतिनिधि चुनीं जा चुकी हैं।
शनिवार को कन्या गुरुकुल परिसर में छात्रा कल्याण परिषद के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ जमा भी हुए। चुनाव अधिकारी प्रो. सुचित्रा मलिक ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए बशीरत खान एवं प्रीति पाल ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष के लिए दीपिका शर्मा ने और सचिव पद के लिए यामिनी शर्मा ने नामांकन किया। उन्होंने बताया कि इससे पहले मतदाता सूची जारी करते हुए आपत्ति ली गई। उसके बाद अंतिम सूची जारी करते हुए नामांकन पत्र जमा कराए। नामांकन पत्र जमा करने की तिथि 4 सितंबर निर्धारित की गई है। 5 सितंबर को नामांकन वापसी और प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी। इसके बाद 8 सितंबर को मतदान होगा। मतदान के बाद मतगणना और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। साथ ही विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण करायी जाएगी।
ये बनीं कक्षा प्रतिनिधि
सरयू त्यागी, प्रीति देवी, मनू चौधरी, उर्वशी, दीपा, दीपिका, हेमवती, राधा, नूपुर, मधुरानी, सुरभि, सविता, पूर्णिमा कपिल, प्रियंका पाठक, ममता रावत, वंदना, विशाखा त्यागी, शिवानी सिंघल, शैली चौधरी, दीक्षा चौहान, अंशु सिंह, आकांक्षा, हिमानी, स्मृति शर्मा, पल्लवी, अंजुम अंसारी, दिव्या सिंह, सिल्की अरोड़ा, शिवानी कपूर, मेघा तारागी, यामिनी शर्मा, रचना डूसेजा, निविंध्या शर्मा चुनीं गईं।