फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डेंजर जोन में फिर हुआ भूस्खलन, सिस्टम की उदासीनता न्यौत रहा बड़ा हादसा

डेंजर जोन में फिर हुआ भूस्खलन, सिस्टम की उदासीनता न्यौत रहा बड़ा हादसा

Sat, 02 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
डेंजर जोन में फिर हुआ भूस्खलन, सिस्टम की उदासीनता न्यौत रहा बड़ा हादसा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बारिश ने हरकी पैड़ी के नजदीक डेंजर जोन के लिए एक बार फिर से खतरे की घंटी बजा दी है। भूस्खलन होने से रेतीले पत्थर मुख्य मार्ग पर आ गिरे हैं। ऐसे में हिल बाईपास मार्ग और नई बस्ती से खड़खड़ी से मोतीचूर का बाईपास भी बंद हो गया है। पुल के एप्रोच चिकनी लाल मिट्टी से भर गई है।

मानसून की बारिश में भी डेंजर जोन में भूस्खलन के साथ पहाड़ी से पत्थर मुख्य मार्ग पर गिरे थे जो आज भी सड़क के किनारे पड़े हैं। बावजूद इसके सरकारी सिस्टम उदासीन बनकर किसी बड़े हादसे को न्यौता रहा है। इस पहाड़ी को खोदकर अवैध निर्माण हो रहे हैं। चेकडैम नालों के ओवरफ्लो होने से नालों की सिल्ट सब्जी मंडी, विष्णुुघाट के बाजार में भर गई है। बाजार में कीचड़ होने से दुकानदारों के साथ यात्रियों को भी हरकी पैड़ी पहुंचने में परेशानी हो रही है। चेकडैम नालों की सफाई नहीं होने से बार-बार इस बाजार में सिल्ट आ जाती है। खड़खड़ी में सूखी नदी में अवैध बस्तियों की सुरक्षा के लिए विधायक की ओर से बनवाई गई सुरक्षा दीवार भी कई जगह से टूट गई है। भीमगोडा कुंड के चारों ओर भी हिल बाईपास से बहकर आई सिल्ट जमा होने से भीमकुंड में पूजा अर्चना करने आने जाने वालों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed