फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ट्यूबवैल बने शोपीस ग्रामीण शुद्घ पानी को तरस

ट्यूबवैल बने शोपीस ग्रामीण शुद्घ पानी को तरस

Sat, 02 Sep 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
ट्यूबवैल बने शोपीस ग्रामीण शुद्घ पानी को तरस

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
क्षेत्र के गांव सलेमपुर में पानी पीने लायक नहीं रह गया है। ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या से जिला प्रशासन के साथ-साथ विधायक को भी जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। दूषित जल पीने से ग्रामीण जल जनित बीमारी का शिकार हो रहे हैं। गांव में तीन साल पहले लगवाए गए ट्यूबवेल ठप पड़े हैं।
सलेमपुर गांव के पीने का पानी पीला हो चुका है। लोगों का मानना है कि सिडकुल की फैक्ट्रियों का कैमिकल युक्त गंदा पानी से यह स्थिति पैदा हो रही है। इस पानी को पीने से ग्रामीणों को खुजली, बुखार, फुंसी, फोड़े और बच्चों को पेट बढ़ने की शिकायत आम हो गई है। स्वच्छ पीने के पानी न मिलने से सलेमपुर में नवजात पीढ़ी पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार जिला प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया भी, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया।
विज्ञापन

ग्रामीण ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उन्होंने विधायक को भी कई बार अवगत कराया, लेकिन उन्होंने भी केवल आश्वासन ही दिया है। ग्रामीण राव मोबिन ने बताया नलों में पीला पानी आने से लोगों ने अपने घरों में समर सेविल लगवाए थे, लेकिन उनका पानी भी पीने लायक नहीं है। स्थिति यह है कि यहां तक कि कपड़े धोने पर पीले हो जाते हैं। सलेमपुर के ग्रामीण शुद्ध पानी नहीं मिलने से स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। लगभग 20 हजार की आबादी वाले इस गांव में लोगों को पीने के लिए स्वच्छ व शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण नरेश कुमार, सतीश कुमार, जनेश्वर कुमार, सोनू, मेघराज, संदीप, परशुराम, काला, मोनू, मनोज, धीर सिंह, महावीर सिंह, आशीष चौहान, अरविंद चौहान, गौरव सिंह, कृष्णपाल, साधुराम, सचिन, राहुल, रोहित, हिमांशु और भोपाल आदि ने शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed