फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अध्यक्ष पद पर चुनाव लड सकेगा भुल्लर

अध्यक्ष पद पर चुनाव लड सकेगा भुल्लर

Sat, 02 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर चुनाव लड सकेगा भुल्लर

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मतदाता सूची से नाम नहीं होने पर दूसरे दिन भी अध्यक्ष पद के दावेदार विक्रम भुल्लर गुट के छात्रों ने मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय पहुंचकर हंगामा काटा। कई घंटे तक चले हंगामे के बाद चुनाव अधिकारी ने स्पष्ट कर दिया कि भुल्लर चुनाव लड़ने के लिए योग्य है, चाहे भले ही मतदाता सूची में नाम न हो। तब कहीं जाकर भुल्लर गुट का गुस्सा शांत हुआ। इधर, एहतियात के तौर पर कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था के भारी इंतजाम रहे।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण परिषद के चुनाव में अध्यक्ष पद के दावेदार विक्रम भुल्लर का नाम शुक्रवार को जारी हुई मतदाता सूची में नहीं होने से छात्र भड़क गए थे। कुलसचिव कार्यालय पहुंचकर भुल्लर गुट ने हंगामा खड़ा कर दिया था। विवि प्रशासन से भी छात्रों की नोकझोंक हुई थी। देर रात छात्र लौट गए थे। शनिवार सुबह अध्यक्ष पद के दावेदार विक्रम भुल्लर समर्थकों के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो पीसी जोशी के कार्यालय पहुंचे। छात्र गुट के हंगामे की सूचना मिलने पर कनखल, ज्वालापुर और रानीपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इधर, छात्र काफी देर तक मुख्य चुनाव अधिकारी से उलझते रहे। आखिर में तय हुआ कि बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र विक्रम भुल्लर चुनाव लड़ सकता है, क्योंकि वह विश्वविद्यालय में दाखिला पा चुका है। मुख्य चुनाव अधिकारी के चुनाव लड़ने को हरी झंडी दिखा देने के बाद छात्र शांत होकर लौट गए।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि लिंगदोह कमेटी में इस बात का साफ तौर पर उल्लेख है।

नामांकन पत्र खरीदे
हरिद्वार। चुनाव लड़ने के इच्छुक छात्रों ने शनिवार को नामांकन पत्र खरीद लिए। मुख्य चुनाव अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि अध्यक्ष पर सात, उपाध्यक्ष पर छह, सचिव पर छह, सहसचिव पर पांच, कोषाध्यक्ष पर चार, सदस्य कार्यकारिणी के लिए सात नामांकन पत्र खरीदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed