फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अस्पताल के लिए व्यापारियों का धरना, प्रदर्शन

अस्पताल के लिए व्यापारियों का धरना, प्रदर्शन

Sat, 02 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल के लिए व्यापारियों का धरना, प्रदर्शन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महानगर व्यापार मंडल ने शनिवार को उत्तरी हरिद्वार में सरकारी अस्पताल बनाने की मांग को लेकर खड़खड़ी चौक पर प्रदर्शन कर धरना दिया।
महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने कहा कि कई वर्षों से उत्तरी हरिद्वार में स्थायी हॉस्पिटल की मांग की जा रही है। इस समय शहर में डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का कहर है। जिला अस्पताल में न पर्याप्त डाक्टर है और न ही इन बीमारियों से निपटने का इंतजाम है। उन्होंने उत्तरी हरिद्वार में पावन धाम के सामने नगर निगम की खाली भूमि पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हॉस्पिटल बनाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में राजेश सुखीजा, आकाश भाटी, पूरण पांडेय, कविराज शर्मा, आशीष पुरी, कैलाश भट्ट, सचिन अग्रवाल, मनीष जैन, भूदेव प्रसाद शर्मा, रवि बाबू शर्मा, पंकज सुखीजा, अमित जैन, अजय वाधवा, सतपाल कुमार, सोनू सुखीजा, मनोज गिरि, श्याम शर्मा, प्रीतकमल शर्मा, रोहित नेगी, हेमन्त कुमार, राजेश शर्मा, धर्मपाल, कपिल कुमार आदि शामिल रहे।


शहरी विकास मंत्री से मिले भाजपाई
हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र के भाजपाइयों ने वरिष्ठ नेता बृजभूषण विद्यार्थी के नेतृत्व में शनिवार को नगर विकास मंत्री मदन कौशिक से मुलाकात कर उत्तरी हरिद्वार में चिकित्सालय स्थापना के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

नगर विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तरी हरिद्वार में चिकित्सालय की स्थापना के लिए गंभीर है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध भाटी, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, जागेराम शास्त्री, पार्षद कन्हैया खेवड़िया, पूर्व सभासद डा. प्रेमप्रकाश सतलेवाल, डा. श्यामलाल पुरी, गंगाधर पांडेय, विनित जौली, ओमकार पांडेय, सुबोध शर्मा, देवकीनंदन शर्मा, फग्गूराम प्रजापति, राजेंद्र सिंह राजावत, ललित सचदेवा, पवन सूरी, बागेश्वर पांडेय, सुखेंद्र तोमर आदि मौजूद रहे। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के सप्तऋषि मंडल के अध्यक्ष विदित शर्मा ने अस्पताल के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed