{"_id":"59a1c7d74f1c1bf45a8b46ac","slug":"1503774680101-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए 1
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। सहसचिव पद पर सबसे अधिक 4 प्रत्याशी हैं। अध्यक्ष, सचिव व विवि प्रतिनिधि पद पर 2-2 और कोषाध्यक्ष पद पर 3 प्रत्याशी मैदान में है।
शनिवार शाम गढ़वाल विवि के मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। प्रो. डिमरी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। अध्यक्ष पद पर अभाविप के अरुण नेगी, जय हो के प्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष पद पर अजय सिंह, आइसा के सुमित रिंगवाल, व नवीन गड़िया, सचिव पद पर देवकांत देवराड़ी, प्रवीन सिंह, सह सचिव पद पर आदित्य कुमेड़ी, रोशन सिंह, शिवाजी मौर्य व तृप्ति बलूनी, कोषाध्यक्ष पद पर मोहित सिंह, सुशील जोशी व विजय सिंह भंडारी, विवि प्रतिनिधि पद पर अरुण नेगी व विमल जोशी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। जबकि छात्रा प्रतिनिधि पद पर पूजा भंडारी प्रियंका को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
............
एक नामांकन रद्द
श्रीनगर। बिड़ला परिसर में विवि प्रतिनिधि पद के लिए एक नामांकन रद्द किया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने कहा कि विवि प्रतिनिधि पद पर प्रत्याशी अभिनव बिष्ट का नामांकन आयु अधिक होने के कारण रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
............
तीन कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध चयनित
श्रीनगर। छात्रसंघ के 6 कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए मात्र तीन प्रत्याशियों अनिल राज आर्य, सिद्धार्थ कालड़ा, विकास शाह ने नामांकन कराया था। तीनों का निर्विरोध कार्यकारिणी सदस्य चुना जाना तय हो गया है।