{"_id":"59a0507a4f1c1b88738b478a","slug":"15036786148-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किट्टी प्रकरण की हो सीबीआई जांच: कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किट्टी प्रकरण की हो सीबीआई जांच: कांग्रेस
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहर में हुए किटी के करोड़ों के घोटाले को लेकर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। उन्होंने भाजपा नेताओं पर शहर में अवैध शराब के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत से किटी घोटाले की सीबीआई से जांच कराने तथा जांच पूरी होने तक कौशिक को मंत्रिमंडल और सरकार के प्रवक्ता पद से हटाने की मांग की है। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं होने पर वे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। वहीं राज्य सरकार के खिलाफ जनांदोलन छेड़ने की भी चेतावनी दी है।
कांग्रेस की मीडिया कमेटी के चेयरमैन पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने शुक्रवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कहा कि किटी के नाम पर डकारी गई भारी भरकम रकम सुनियोजित साजिश है। इसमें भाजपा नेताओं का संरक्षण था। उन्होंने इस मामले में शहरी विकास मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक का कोई बयान नहीं आने को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। कहा कि जो महिला भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारिी रही है, उससे भाजपा नेता अब पल्ला कैसे झाड़ सकते है। जिस मार्ट में किटी का कारोबार चल रहा थ वह भाजपा नेता का है। मांग की गई कि मार्ट किराये पर दिलाने, घोटाला करने वालों की जमीन खरीदने और बिकवाने वालों की भी जांच की जानी चाहिए। अंबरीष कुमार ने कहा कि शहर में आर्थिक घोटाला, सेक्स रैकेट, शराब के धंधे का गोरखधंधे, आश्रम और जमीनों पर कब्जे कराने के मामले में भजपा का ही हाथ नजर आता है। उन्होंने किटी प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। अंबरीष कुमार ने कहा कि किटी और नशे को लेकर कांग्रेस तीन दिनों तक भाजपा के खिलाफ जनजागरण रैली करेगी और 31 अगस्त को डीएम कार्यालय पर धरना देगी।
पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने किटी के लिए पैसा बटोरने वाले एजेंटों की भी गिरफ्तारी की मांग की। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरण सिंह और मुरली मनोहर ने भी भाजपा पर इन सभी गोरखधंधों को संरक्षण देने का आरोप भाजपा पर लगाया। इस दौरान गुलबीर सिंह, बलराम राठौर, सुनील कुमार आदि भी मौजूद रहे।