{"_id":"5995c1b34f1c1be8148b4772","slug":"15029866933-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी का झांसा देकर खाते से उड़ाई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी का झांसा देकर खाते से उड़ाई रकम
Updated Thu, 17 Aug 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जीएसटी का झांसा देकर ठग ने एक महिला के बैंक खाते से 25 हजार रुपये उड़ा दिए। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की।
शहर के निकटवर्ती गांव की एक महिला आशा सुपरवाइजर खाते में पिछले 5 माह का मानदेय जमा था। बृहस्पतिवार को उसे कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम राहुल बताते हुए कहा कि वह सीमएओ ऑफिस से बोल रहा है और हाल ही में सरकार ने जीएसटी लागू किया है। अगर इसके प्रावधानों को पूरा नहीं किया गया, तो खाता बंद हो जाएगा। उसने महिला को आधार कार्ड नंबर पूछने के बाद मोबाइल पर आए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) के बारे में पूछा। पहले महिला ने यह कहकर बताने से इनकार दिया कि बैंक ने गोपनीय जानकारी देने से मना किया है। तब कॉलर ने यह कहकर महिला को विश्वास में ले लिया कि एटीएम का पिन नहीं बताना चाहिए। इस पर महिला ने उसे ओटीपी बता दिया। इसके बाद दो और ओटीपी आए, वह भी महिला ने कॉलर को बता दिए। कुछ देर बाद उसके फोन में तीन किश्तों में रकम निकाले जाने का मैसेज आए। यह रकम पेयू वैलेट और आइडिया मनी के माध्यम से ट्रांसफर की गई। महिला कोतवाली में अपनी शिकायत लेकर पहुंची, लेकिन पुलिस को कॉलर की आईडी के संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं मिल पाई।