{"_id":"599479a14f1c1b25728b4886","slug":"15029027053-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सरृतंबर से गुरिल्ला दून में भी देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सरृतंबर से गुरिल्ला दून में भी देंगे धरना
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। 15 अगस्त पर भी एसएसबी प्रशिक्षित स्वयंसेवकों (गुरिल्ला) का धरना जारी रहा। गुरिल्लाओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। तय किया गया कि एक सितंबर से राजधानी देहरादून में भी धरना शुरू किया जाएगा।
ऑल इंडिया एसएसबी वॉलेंटियर एसोसिएशन के बैनर तले गुरिल्ला, एसएसबी केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र के समक्ष पिछले 43 दिन से धरना दे रहे हैं। धरनास्थल पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर आक्रोश जाहिर किया। उन्होंने कहा कि गुरिल्ला नौकरी और पेंशन की मांग कर रहे हैं। इसके उलट प्रदेश सरकार पूर्व से सेवायोजित गुरिल्लाओं को हटा रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन तेज करने के लिए एक सितंबर से देहरादून में भी धरना शुरू किया जाएगा। कहा कि एक सितंबर को पहले दिन लोनिवि के प्रमुख अभियंता दफ्तर में धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, मान सिंह नेगी, कन्हैया लाल, प्रेम सिंह रावत, बृजमोहन गुसांई, कुशल सिंह पंवार और वेद प्रकाश रतूड़ी आदि मौजूद थे। ब्यूरो