फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर आयुक्त ने रात में ही शुरू कराया कूड़ा उठाने का काम

नगर आयुक्त ने रात में ही शुरू कराया कूड़ा उठाने का काम

Sat, 12 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने रात में ही शुरू कराया कूड़ा उठाने का काम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मुख्य विकास अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने शुक्रवार को हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के साथ ही नगर निगम पहुंचकर नगर आयुुक्त का कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। रात 8 बजे अधिकारियों तथा सफाई कार्य से संबंधित कर्मचारियों के साथ बैठक कर नए नगर आयुक्त ने रात में ही कूड़ा गाड़ियों को निकलवाकर शहर में फैले कूड़े कचरे के ढेरों को उठवाने का काम शुरू कराया।

नगर आयुक्त ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों से कहा कि जो घटनाक्रम हुआ है उसमे शहरवासियों की कोई गलती नहीं है। इसलिए सब मिलजुलकर तुरंत काम शुरू कर दें। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर रात में ही सब्जी मंडी से सिल्ट उठाने का काम शुुरू किया गया। हरकी पैड़ी से भी रात में कूड़ा उठवाया गया। रविवार तक स्थिति सामान्य हो जाएगी। पहले नियमित होने वाली सफाई के साथ कूड़ा उठाने का काम किया जाएगा और फिर बारिश से फैला कचरा व सिल्ट उठाने का काम किया जाएगा। बारिश से फैली सिल्ट के ढेर लगाने के लिए कुछ सफाई कर्मियों को लगाया गया है। डा. प्रवीण कुमार ने दावा किया कि रविवार तक बारिश में आया मलबा साफ करा दिया जाएगा। सुभाषघाट पर नाले की सिल्ट फैली होने से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी बनाने के लिए जगह की कमी से आयोजकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विष्णुघाट में अपनी दुकानों के आगे की सिल्ट हटाकर व्यापारी बीच रास्ते में जमा कर रहे हैं, जिससे आने जाने वाले परेशान हो रहे हैं। सहायक नगर आयुक्त पीके बंसल ने बताया कि कर्मचारियों ने शुक्रवार को शाम पांच हड़ताल खत्म कर नगर आयुक्त की सलाह पर रात में ही सफाई का कार्य शुरू कर दिया था। नए नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया का नगर निगम पहुंचने पर सहायक नगर अधिकारी पीके बंसल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रवीण कुमार ने स्वागत किया। सेनेट्री इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह, अमित, सुमित तथा विकास छाछर व रामकृष्ण वाजपेयी आदि ने बारिश के बाद व्याप्त गंदगी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed