फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांग्रेस नगर कमेटी अध्यक्ष पद के लिए छह की दावेदारी

कांग्रेस नगर कमेटी अध्यक्ष पद के लिए छह की दावेदारी

Sat, 12 Aug 2017 10:16 PM IST
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस नगर कमेटी अध्यक्ष पद के लिए छह की दावेदारी
श्रीनगर। कांग्रेस नगर कमेटी के अध्यक्ष पद पर सहमति न बन पाने से छह कार्यकर्ताओं का पैनल हाईकमान को भेजा गया है। इसके चलते अब अध्यक्ष पद का फैसला हाईकमान के निर्णय पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन

शनिवार को यहां कांग्रेस प्रांतीय कमेटी से नियुक्त बीआरओ (ब्लॉक रिटर्निंग अफसर) पार्टी के प्रदेश सचिव ठाकुर सिंह राणा की मौजूदगी में कार्यकारिणी गठन के संबंध में बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर नगर कमेटी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष के दावेदारों पर चर्चा हुई। नगर कमेटी अध्यक्ष का पद विधान सभा चुनाव के बाद से रिक्त चला आ रहा है। निवर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी ने चुनावों में पार्टी प्रत्याशी की हार के बाद इस्तीफा दे दिया था। अध्यक्ष पद पर चर्चा के दौरान किसी एक नाम पर सर्वसम्मति नहीं बन पाई। इसके लिए उम्मेद सिंह मेहरा, भगत डागर, मुकेश अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, दीपक भंडारी व भूपेंद्र पुंडीर के नाम सामने आए। सहमति न बनने पर उक्त दावेदारों का पैनल डीआरओ (जिला रिटर्निंग अफसर) को भेजने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पदों के प्रत्याशियों का पैनल बनाया गया। बैठक में कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, वीरेंद्र नेगी, अख्तर अली, धनेश्वरी तोमर और मीना रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed