{"_id":"598f2f0c4f1c1b51368b4711","slug":"15025559279-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार मेमोरियल इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग के शताब्दी वर्ष को भव्य स्वरूप देने पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार मेमोरियल इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग के शताब्दी वर्ष को भव्य स्वरूप देने पर हुई चर्चा
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज कर्णप्रयाग के शताब्दी वर्ष को भव्य स्वरूप देने के लिए जन प्रतिनिधियों, व्यापारियों और विभिन्न संगठनों की संयुक्त बैठक हुई। वर्ष 2018 में होने शताब्दी वर्ष को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित करने के लिए लोगों ने कई सुझाव दिए।
राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग के संस्थापक विक्टोरिया क्रॉस स्व. दरबान सिंह नेगी और पूर्व तहसीलदार शिव सिंह कुंवर के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक शुरू हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारत के प्रथम विक्टोरिया क्रॉस रहे वीसी स्व. दरबान सिंह नेगी ने कर्णप्रयाग में इंटर कॉलेज की स्थापना कराई थी और पूर्व तहसीलदार स्व. शिव सिंह कुंवर ने कालेज के कमरों का निर्माण कराने में योगदान दिया था। बैठक में शताब्दी वर्ष को भव्य स्वरूप देने के लिए कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश पुजारी को अध्यक्ष, कर्नल बलवीर सिंह नेगी और सुबोध कुंवर उपाध्यक्ष, भुवन नौटियाल महासचिव, आनंद सिंह नेगी कोषाध्यक्ष, पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, सांसद, विधायक, ब्लॉक प्रमुख, डीएम और जिला शिक्षा अधिकारी को संरक्षक मनोनीत किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, वीरेंद्र सिंह मिंगवाल, हरिकृष्ण भट्ट, अनुज डिमरी और दमयंती रतूड़ी को सदस्य बनाया गया। प्रवक्ता रविदर्शन तोपाल के संचालन में हुई बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला, कर्णभूमि टैक्सी यूनियन अध्यक्ष एमएम नवानी, प्रधानाचार्य जीसी डिमरी, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, चिंतामणी सेमवाल, दिनेश थपलियाल, जितेंद्र कुमार, कांति प्रसाद डिमरी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन