{"_id":"598f2df14f1c1b362a8b46f3","slug":"150255564411191-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"191 तीर्थयात्री पहुंचे बदरीनाथ धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
191 तीर्थयात्री पहुंचे बदरीनाथ धाम
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे शनिवार को दिनभर लामबगड़ में सुचारु रहा। हाईवे सुचारु रहने पर शनिवार को 191 तीर्थयात्रियों ने बदरीविशाल के दर्शन किए। हालांकि शनिवार सुबह बदरीनाथ हाईवे पागलनाले में मलबा आने से चार घंटे बाधित रहा, लेकिन बीआरओ ने मलबा हटाकर सुबह आठ बजे हाईवे सुचारु कर दिया। बीआरओ के द्वितीय कमान अधिकारी राजकुमार प्रकाश ने बताया कि हाईवे सुचारु कर दिया गया है।
घांघरिया रवाना हुआ 1400 तीर्थयात्रियों का जत्था
जोशीमठ। शनिवार को महाराष्ट्र के नांदेड से हेमकुंड की यात्रा पर आए 1400 सिख तीर्थयात्रियों का जत्था गोविंदघाट से घांघरिया रवाना हुआ। जत्थे के सदस्य शेर सिंह ने बताया कि नांदेड गुरुद्वारे से तीर्थयात्रियों का दल नौ अगस्त को गोविंद घाट के लिए रवाना हुआ था। दल रविवार को घांघरिया पहुंचेगा। गोविंदघाट गुरुद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि देश-विदेश से अभी भी बड़ी संख्या में तीर्थयात्री हेमकुंड यात्रा के बारे में जानकारी ले रहे हैं।