फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेयर के खिलाफ आश्रमवासियों के तेवर तीखे

मेयर के खिलाफ आश्रमवासियों के तेवर तीखे

Fri, 11 Aug 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
मेयर के खिलाफ आश्रमवासियों के तेवर तीखे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के अनुयायियों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। उन्होंने नगर निगम की गाड़ी के दो बार पहुंचने पर भी कूड़ा नहीं उठाने दिया। कहा कि मेयर की ओर से महाराज से माफी मांगने के बाद ही कूड़ा उठाने दिया जाएगा।
शुक्रवार को प्रेमनगर आश्रम के सामने अनुयायियों का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। अनशन पर बैठे शिवानंद ने कहा कि उनकी तीन मांगे हैं, जिनमें मेयर मनोज गर्ग कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज से माफी मांगे। उसी तरह से समान दीवार निर्माण कराएं और फिर कूड़ा उठने देंगे। कहा कि जिस तरह से महाराज को गाली गलौज दी गई है, उससे अनुयायियों के मान सम्मान को ठेस पहुंची है। इस मौके पर रविंद्र कुमार, अंगद, सुरेश, अजब सिंह, शिवानंद, विकास, विजय, राधेश्याम, नरेंद्र, दिनेश, मुन्नाभाई, गोपाल भाई, बदरीबाबा, अवधेश, कमला रावत, जगदीश पुरी, भुवनचंद्र भट्ट, रामेश्वर आदि शामिल हुए।
विज्ञापन



देर रात पहुंचे मदन कौशिक, नहीं हो सका समझौता
हरिद्वार। बृहस्पतिवार को पूरे दिन चले घटनाक्रम के बाद देर रात शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक प्रेमनगर आश्रम पहुंचे और वहां प्रबंधन से वार्ता की। प्रबंधन ने उनके सामने तीन शर्तें रखते हुए उन्हें पूरा कराने को कहा। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक 40 मिनट तक आश्रम में रहे। उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के पीएस गुलाब सिंह, आश्रम के प्रबंधक पवन कुमार, उप प्रबंधक रमणीक, सुशांत पाल आदि से वार्ता की। मंत्री ने उनसे मुकदमा वापस लेने कहा। प्रबंधकों ने उन्हें पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी दिखाई। प्रबंधक पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को पूरे मामले से अवगत कराया है। उनकी ओर से जैसे निर्देश प्राप्त होंगे, उन्हीं के अनुसार अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो समाचार .........
सतपाल की बर्खास्तगी की मांग पर अड़े
हरिद्वार। न्यू हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी के बैनर तले खन्नानगर के निवासियों ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने महाराज को कैबिनेट मंत्री पद से बर्खास्त करने और आश्रम की भूमि की जांच करने की मांग उठाई। खन्नानगर के बाहर सड़क के किनारे लोग धरने पर बैठ गए और प्रेमनगर आश्रम प्रबंधन के साथ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को बर्खास्तगी पर अड़ गए। न्यू हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष राम बाबू बंसल ने कहा कि प्रेमनगर आश्रम प्रबंधन ने नाले पर कब्जा कर शहर को जलभराव से डूबाने का काम किया है। अब मेयर और नगर निगम के प्रशासन साथ नाले की सफाई करने पहुंचे तो उन पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि आश्रम में हो रहे कार्यों की भी जांच की जाए। उन्होंने आश्रम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर सचिन बैनीवाल, सौरभ शर्मा, मनोज धीमान, संगीता गिरि, गोपाल शर्मा, उज्जवल शर्मा, बच्चू सिंह, शक्ति सिंह, दिव्या अवस्थी, संतोष गिरि, बिमला, बिमला भट्ट, शक्ति वत्स, सुरेश, विमला बंसल, सुरेश आदि शामिल हुए।


भारी संख्या में पीएसी व पुलिस तैनात
हरिद्वार। प्रेमनगर आश्रम के अंदर और बाहर पीएसी तैनात कर दी गई। बृहस्पतिवार से प्रेमनगर आश्रम के अनुयायी धरने प्रदर्शन पर बैठे होने पर उनके विरोध में खन्नानगर के निवासियों ने भी धरना प्रदर्शन शुरू किया। किसी टकराव की आशंका पर एसपी क्राइम प्रकाश चंद्र आर्य, सीओ कनखल जेपी जुयाल, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी अमरजीत, सिडकुल थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed