फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेयर के समर्थन में आए कर्मचारी, हड़ताल

मेयर के समर्थन में आए कर्मचारी, हड़ताल

Fri, 11 Aug 2017 10:39 PM IST
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
मेयर के समर्थन में आए कर्मचारी, हड़ताल

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बृहस्पतिवार को काबीना मंत्री सतपाल महाराज के अनुयाइयों और मेयर मनोज गर्ग के समर्थकों के बीच हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मेयर पर हुए हमले का विरोध में नगर निगम के कर्मचारी शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए। केआरएल के सफाई कर्मचारियों के भी हड़ताल में शामिल होने से पंचपुरी की सफाई व्यवस्था चौपट हो गई है। बारिश में बहकर आया मलबा हरकी पैड़ी क्षेत्र सहित बाजारों व आवासीय कालोनियों में बिखरा पड़ा है। नगर निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने दोषियों के खिलाफ तीन दिन में कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार के घटनाक्रम के विरोध में शुक्रवार को भाजपा पार्षदों और कर्मचारियों ने नगर निगम के दफ्तरों तथा गैराज में तालाबंदी की। इसके बाद कर्मचारियों ने ऋषिकुल चौक पर एकत्रित होकर काबीना मंत्री सतपाल महाराज के खिलाफ नारेबाजी की। वे प्रेमनगर आश्रम जाने के लिए जुलूस की शक्ल में आगे बढ़े तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें चंद्राचार्य चौक पर ही रोक दिया। इससे आक्रोशित कर्मचारियों ने वहीं पर कुछ देर तक सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने सतपाल महाराज का पुतला भी फूंका। संयुक्त मोर्चा के नेता सुनील राजौर और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र तेश्वर ने कहा कि तीन दिन में दोषियों को गिरफ्तार नहीं करने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बताया कि शनिवार से सभी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व सुनील टीटू, इंद्र सिंह रावत, सलेख चंद, लक्ष्मीचंद, आदेश यादव, प्रवीण, जुगनू कांगड़ा, कुसुमपाल, अशोक कुमार, किशोर, गोपाल,अभिनव, नानक चंद, राजेश खन्ना, नीरज बागड़ी, बलराम चौटाला, कुलदीप, संतोष, उमा, सपना, ममता, किरन, कुसुम, शांति, प्रकाशी, मुकेश, राजेश, राजेंद्र, घनश्याम, सीताराम आदि कर रहे थे।
विज्ञापन



तालाबंदी को लेकर नगर आयुक्त से नोकझोंक
हरिद्वार। नगर आयुक्त अशोक कुमार पांडेय की ओर से नगर निगम कार्यालयों की तालाबंदी का विरोध करने पर भाजपा के पार्षद भड़क गए और काफी देर तक उनके साथ नोकझोंक की। इसके बाद नगर आयुक्त को पीछे हटना पड़ा और कर्मचारियों ने सभी दफ्तरों पर ताले जड़ दिए। नगर आयुक्त ने बताया कि हालांकि लगभग 11 बजे सभी दफ्तरों को खोल दिया गया था, परंतु कर्मचारी नहीं आए। अधिकारी ही बैठे काम करते रहे। तालाबंदी कराने में सुभाष चंद, अनिल मिश्रा, राजेश शर्मा, वंदना गुप्ता, सपना शर्मा, शशिकांत वशिष्ठ, राहुल कांडपाल, मदन गोपाल सिराज, भोला सहगल, विजय शर्मा, विकास तिवारी, श्यामल, आनंद सिंह नेगी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षदों ने दी अनशन की चेतावनी
हरिद्वार। नगर निगम पार्षदों ने नायब तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि मेयर मनोज गर्ग पर बृहस्पतिवार को जानलेवा हमला करने वाले व्यक्तियों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं करने पर पार्षद जिला प्रशासन के खिलाफ धरना एवं अनशन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में अनिल मिश्रा, राजेश शर्मा, सपना शर्मा, विजय शर्मा, वंदना गुप्ता, जितेंद्र सहगल, मदन गोपाल, विजय शर्मा व राहुल शर्मा आदि शामिल हैं।


केआरएल को दिया नोटिस
नगर निगम कर्मचारियों के साथ ही केआरएल के कर्मचारियों ने भी शुक्रवार को हड़ताल की। जिसको लेकर नगर आयुक्त ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस दिया है। नगर आयुक्त अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि केआरएल प्राइवेट कंपनी है। उन्होंने बताया कि केआरएल के कर्मचारियों की हड़ताल से घर-घर कूड़ा एकत्रीकरण का कार्य प्रभावित होने के साथ ही कूड़ा भी नहीं उठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed