{"_id":"598dde724f1c1b872b8b477e","slug":"150246975618-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति पर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति पर जताया आक्रोश
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना प्रभावित क्षेत्र में सड़कों की जर्जर स्थिति पर आक्रोशित स्थानीय निवासियों ने एसडीएम से शिकायत की है। सड़कों की तत्काल मरम्मत न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
युवक कांग्रेस के देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष डा. प्रताप भंडारी ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप परियोजना क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत किए जाने की मांग की है। डा. भंडारी ने बताया कि जनवरी माह में पीडब्ल्यूडी ने क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू किया था, लेकिन कई स्थानों पर कार्य को अधूरा छोड़ा गया है, जिससे क्षेत्र में सड़के तालाबों में तब्दील हो गई हैं। कई स्थानों पर पुस्ते टूटने से जानमाल का खतरा बना हुआ है। डा. भंडारी ने बताया कि मंजाकोट नाले के पास सड़क पर गहरा तालाब बना हुआ है। ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्रों को हो रही है। विभागीय अधिकारियों से सड़क मरम्मतीकरण का कार्य पूरा किए जाने के लिए कई बार लिखित व मौखिक रूप से कहा गया है, लेकिन विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। स्थानीय निवासियों ने एसडीएम नूपुर वर्मा को ज्ञापन सौंप सड़कों की स्थिति सुधारे जाने की मांग की है। ब्यूरो