{"_id":"598dde6d4f1c1b25608b474f","slug":"150246975112-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाल विवि बीकाम के टापर छात्र को स्वर्ण पदक प्रदान करेगा आईसीएसआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाल विवि बीकाम के टापर छात्र को स्वर्ण पदक प्रदान करेगा आईसीएसआई
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बीकॉम टॉपर को ‘इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेकेट्रीज ऑफ इंडिया’ (आईसीएसआई) स्वर्ण पदक से सम्मानित करेगी। साथ ही टॉपर के अलावा तीन मेरिट धारकों को संस्थान की ओर से संचालित एक्जक्यूटिव प्रोग्राम में निशुल्क प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
शुक्रवार को गढ़वाल विवि प्रशासन व ‘इंस्टीट्यूट आफ कंपनी सेकेट्रीज ऑफ इंडिया’ (केंद्र सरकार की संस्था) ने एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। गढ़वाल विवि के स्कूल ऑफ डीन प्रो. आरसी डंगवाल ने बताया कि अनुबंध के तहत आईसीएसआई विवि के बीकॉम टॉपर छात्र/छात्रा को विवि के दीक्षांत समारोह या अन्य किसी समारोह में स्वर्ण पदक प्रदान करेगी। इसके अलावा आईसीएसआई बीकॉम के प्रथम तीन मेरिट धारकों को संस्था के एक्जक्यूटिव प्रोग्राम में निशुल्क प्रतिभाग करने की छूट देगी। उन्होंने बताया कि गढ़वाल विवि और आईसीएसआई छात्रों के शैक्षणिक विकास के लिए संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी करेंगे। सहमति पत्र पर गढ़वाल विवि के प्रतिकुलपति प्रो. डीएस नेगी, डीन स्कूल ऑफ कार्मस प्रो. आरसी डंगवाल व आईसीएसआई के संयुक्त सचिव अंकुर यादव, मुकेश गोयल ने हस्ताक्षर किए हैं। इस अनुबंध पर छात्रों ने खुशी जाहिर की है। ......
विभाग लंबे समय से इस प्रकार के अनुबंध के लिए प्रयासरत था। अनुबंध से छात्रों को करियर बनाने में काफी सहायता मिलेगी।
प्रो. आरसी डंगवाल, डीन स्कूल ऑफ कॉमर्स
- गढ़वाल विवि प्रशासन का प्रयास है कि छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बेहतर करियर भी उपलब्ध कराया जाए।
प्रो. डीएस नेगी, प्रति कुलपति, गढ़वाल विवि।