फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विश्व रिकार्ड से वंछित कर सकती है बारिश

विश्व रिकार्ड से वंछित कर सकती है बारिश

Mon, 07 Aug 2017 10:33 PM IST
Updated Mon, 07 Aug 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
विश्व रिकार्ड से वंछित कर सकती है बारिश

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
संस्कृति विभाग की ओर आयोजित कार्यक्रम में विश्व रिकार्ड से उत्तराखंड के कलाकार वंचित रह सकते हैं। इसका कारण पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश बताई जा रही है। संस्कृति विभाग की मानें तो हरिद्वार में एक साथ सबसे अधिक ढोल बजाने का विश्व रिकार्ड बनना तय था, लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बारिश ने संस्कृति विभाग की योजना पर पानी फेर दिया है।

रविवार को प्रेमनगर आश्रम में संस्कृति विभाग की ओर से पांच दिवसीय ढोल दमाऊं कार्यशाला नमो नाद का शुभारंभ हुआ था। विभाग एक साथ सबसे अधिक ढोल बजाने का विश्व रिकार्ड अपने नाम करना चाह रहा था। इसके लिए संस्कृति विभाग ने 15000 कलाकारों में से 1500 से अधिक कलाकारों को हरिद्वार में विश्व रिकार्ड बनाने के लिए चुना था। चुने गए कलाकार शुक्रवार से ही हरिद्वार पहुंचना शुरू हो गए। रविवार तक 1214 कलाकार हरिद्वार पहुंच गए। करीब 300 कलाकार हरिद्वार नहीं आ सके। संस्कृति विभाग की मानें तो पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश और मार्ग बाधित होने से कई कलाकर हरिद्वार नहीं पहुंच पाए है। चमोली जिले के एक ही गांव के 50 कलाकर बीच रास्ते में फंस गए हैं। जिस कारण उत्तराखंड विश्व रिकार्ड बनने से इस बार वंचित रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed