{"_id":"597e09364f1c1b6d318b47ba","slug":"150143220418-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने गोष्ठी आयोजित कर जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने गोष्ठी आयोजित कर जानकारी दी
Updated Sun, 30 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्तिनगर। नगर के व्यापारियों सहित दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे लोगों को पुलिस की ओर से सत्यापन, बैंक एटीएम एवं अन्य के बारे में जानकारी दी गई।
रविवार को कोतवाली में आयोजित गोष्ठी में प्रभारी निरीक्षक चंदन सिंह चौहान ने कहा कि घरेलू नौकरों व किराएदारों का सत्यापन करना जरूरी है। । ऐसा करने से पुलिस को आसानी से अपराधी तक पहुंचने में मदद मिलती है। इसके साथ ही एटीएम जालसाजों से बचने की भी सलाह दी गई। कहा कि जालसाज फर्जी कॉल कर एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व बैंक खाता संख्या पूछ रहे है और इसके बाद वह खाता धारक के खाते से रकम उड़ा दे रहे है। कहा कि क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति के घूमने व अन्य किसी प्रकार की घटना- दुर्घटना होने पर पुलिस को सूचित करें। इसके साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को भी भरण पोषण व सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई। इस मौके पर विजयराम गोदियाल, सुरेंद्र मोहन पांडे, चंद्रभानु तिवारी, बालकृष्ण पैंयूली, मुकेश ढौडियाल, विनीता देवी, कांति देवी आदि मौजूद थे। ब्यूरो