{"_id":"597cb9964f1c1b94198b4753","slug":"15013462836-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ी से फिसलकर खाई में गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ी से फिसलकर खाई में गिरी महिला, मौत
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीपलकोटी। अगथला गांव की एक महिला की घास काटते समय पहाड़ी से फिसलकर खाई में गिरने से मौत हो गई।
अगथला गांव की मनोरमा देवी (60) पत्नी स्व. गबरु लाल सुबह नौ बजे गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में घास लेने गई थी। कौंणीधार तोक में घास काटने के दौरान पैर फिसलने से मनोरमा तीस मीटर खाई में जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। यहां से गुजर रहे एक ग्रामीण प्रेम लाल ने पैदल रास्ते पर मनोरमा के चप्पल और परांदा पड़ा देखा। जब आसपास महिला कहीं नहीं दिखाई दी तो उसने खाई में देखा वहां मनोरमा झाड़ियों में फंसी हुई थी। प्रेम लाल ने महिला के देवर बृजलाल को घटना की सूचना दी। इसके बाद अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला को 108 की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अगथला की ग्राम प्रधान लीला देवी ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग राज्य सरकार से की।