{"_id":"597628c04f1c1ba4738b4696","slug":"15009159831-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लामबगड़ में चार घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लामबगड़ में चार घंटे अवरुद्ध रहा बदरीनाथ हाईवे
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में सोमवार को भी चार घंटे बंद रहा। यहां रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से चट्टान से मलबा और पत्थर हाईवे पर आ रहे हैं। बारिश होने पर खतरे को देखते हुए पुलिस ने बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रा वाहनों को लामबगड़ में ही रोक दिया गया। बारिश रुकने पर यात्रियों को रवाना किया गया।
रविवार रात को लामबगड़ क्षेत्र में भारी बारिश हुई, जिससे रात को ही हाईवे बंद हो गया था। सोमवार सुबह पांच बजे जैसे ही बदरीनाथ धाम के लिए यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो लामबगड़ में वाहनों के पहिए थम गए। सुबह सात बजे सीमा सड़क संगठन की जेसीबी के जरिए मलबा और पत्थरों को हटाया गया। तब सुबह आठ बजे वाहनों की आवाजाही सुचारु हो पाई। सुबह ग्यारह बजे से अचानक दोबारा क्षेत्र में बारिश शुरू हुई, जिससे दोपहर बारह बजे पुलिस ने लामबगड़ में बदरीनाथ धाम जा रहे यात्रा वाहनों की आवाजाही रोक दी। जब दोपहर एक बजे बारिश थमी तो इसके बाद यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। जोशीमठ के एसडीएम योगेंद्र सिंह का कहना है कि बारिश के दौरान लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही नहीं कराई जा रही है। बदरीनाथ हाईवे को सुचारु रखने के लिए बीआरओ व लोनिवि (एनएच) के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।