{"_id":"597623ff4f1c1b89228b47f8","slug":"150091476520350-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगाचार्य की 350 सीटों पर तीन गुणा छात्रों के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगाचार्य की 350 सीटों पर तीन गुणा छात्रों के आवेदन
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में एमए योग की 350 सीटों पर तीन गुणा छात्र-छात्राओं ने एडमिशन के लिए आवेदन किए हैं। सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। वहीं योग में लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए विवि प्रशासन पीजी डिप्लोमा योग में सीटें बढ़ाने के निर्णय पर भी विचार कर रहा है।
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय मुख्य परिसर और प्रदेश के संबद्ध 11 महाविद्यालयों में एमए (योगाचार्य) की 350 सीटों के लिए करीब 900 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है। सोमवार को आवेदन पत्र जमा कराने के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ जमा रही। उत्तराखंड संस्कृत विवि मुख्य परिसर में एमए योग की 60 सीटों पर छात्र-छात्रों के प्रवेश होने हैं। वहीं पीजी डिप्लोमा योग की 40 सीटों पर छात्रों की संख्या को देखते हुए विवि प्रशासन सीटें बढ़ाने पर विचार कर रहा है। पीजी डिप्लोमा योग में छात्रों को सीधे प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विवि के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि एमए योग की 350 सीटों के लिए करीब 900 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 30 जुलाई को होगा। पीजी डिप्लोमा योग में बढ़ रही संख्या को देखते हुए दो-तीन दिन में सीटें बढ़ाने पर निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन