फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूल जाते हुए दो बच्चों पर लंगूर ने किया हमला

स्कूल जाते हुए दो बच्चों पर लंगूर ने किया हमला

Mon, 24 Jul 2017 10:14 PM IST
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
स्कूल जाते हुए दो बच्चों पर लंगूर ने किया हमला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
श्यामपुर।
चिड़ियापुर रेंज में लाहरपुर गांव के स्कूल जा रहे दो बच्चों पर लंगूरों के झुंड़ ने हमला कर दिया। इससे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने लंगूर को भगाया। 108 एंबुलेंस सेवा के समय पर नहीं पहुंचने से निजी वाहन से बच्चों से प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

सोमवार सुबह वन विभाग की चिड़ियापुर रेंज के लाहरपुर गांव में दो बच्चे विशाल (11) पुत्र चंद्रपाल, राहुल (14) पुत्र कल्लू राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने के लिए जा रहे थे। अचानक जंगल से निकल कर लंगूरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने एकत्र होकर बड़ी मुश्किल से लंगूरों को खदेडा। दोनों बच्चों को उपचार के लिए एक घंटे तक 108 के मौके पर नहीं पहुंचने से उन्हें निजी वाहन से अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों बच्चों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। बच्चों पर लगूर के हमले के बाद ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ पारा चढ़ गया। ग्रामीणों ने चिड़ियापुर के रेस्क्यू सेंटर के कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीण ईश्वरी देवी, सुधादेवी, चरण सिंह, निर्मला देवी, गुड्डी देवी, प्रवेश, रीना देवी, मायाराम, संतराम, छोटन, बलराम, रामपाल, शेर सिंह, धर्मवीर, सुंदरलाल आदि ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंगूर और बंदरों की दहशत बढ़ गई है कि लोगों का घर से निकलना भी दुश्वार हो रहा है। कहा कि अब जल्दी बंदर और लंगूरों को नहीं पकड़ा जाता तो वह डीएफओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे। वहीं वन क्षेत्राधिकारी चिड़ियापुर राजेंद्र सिंह हिंगवान का कहना है कि एक- दो दिन में बंदरों को पकड़ने के टेंडर किए जाएंगे, अभी फिलहाल बंदरों व लंगूर को पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं है। कुछ महीने पहले बंदर और लंगूर को पकड़ने के लिए जो ठेकेदार बुलाया गया था वह छोड़कर चला गया है। अब नए सिरे से बंदर और लंगूर को पकड़ने का टेंडर कराकर बंदर लंगूर पकडवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed