{"_id":"5976221f4f1c1ba4738b457e","slug":"15009142859-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महीनों से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महीनों से लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
Updated Mon, 24 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
लालढांग।
लालढांग मे लो वोल्टेज के चलते बिजली के उपकरण ठप पड़े हैं। लालढांग के चमरिया, कटेबड, डालूपुरी, रसुलपुर, मिटठीबेरी सहित दर्जनभर गांव को विद्युत आपूर्ति कोटद्वार विद्युत वितरण खंड से होती है। कई महीनों से क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी होने के बारे में विभागीय अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी स्थिति जस की तस है।
लो वोल्टेज होने से पंखा, फ्रिज, कूलर और सिंचाई के नलकूप नहीं चल पा रहे हैं। यहां तक की कभी-कभी तो लो वोल्टेज के कारण नलकूप काम नहीं कर पाते हैं। गणेश मणि घिल्डियाल बताते हैं कि आजकल धान की बुआई का समय है, पानी की आवश्यकता को देखते हुए लो वोल्टेज में भी सिंचाई के ट्यूबवेल चलाने पड़ रहे हैं, जिससे मोटर खराब होने होने का भय बना रहता है। रघुवीरसिंह नेगी, धर्मेंद्र उपाध्याय, आशीष, विजेंद्र यादव, श्रेष्ठ कुमार, मुकेश डबराल आदि का कहना है कि भीषण गर्मी के चलते लो वोल्टेज क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। क्षेत्रवासियों नेबताया लो वोल्टेज के चलते कूलर, फ्रिज, एसी शो पीस बनकर रह गए हैं। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता नवीन गुसाईं ने बताया की कि कुछ दिनों से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है, जल्दी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन