फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कांवड़ मेला निर्विघ्न संपन्न होने पर मेयर ने स्टाफ के चढ़ाया जल

कांवड़ मेला निर्विघ्न संपन्न होने पर मेयर ने स्टाफ के चढ़ाया जल

Fri, 21 Jul 2017 10:06 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
कांवड़ मेला निर्विघ्न संपन्न होने पर मेयर ने स्टाफ के चढ़ाया जल

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
श्रावण मास का कांवड़ मेला निर्विघ्न होने पर शुक्रवार को मेयर मनोज गर्ग ने कई पार्षदों एवं नगर निगम के स्टाफ के साथ हरकी पैड़ी में पूजा अर्चना कर और कांवड़ जल भरा। कांवड़ जल लेकर मेयर के जत्थे का नगर निगम परिसर के गेट पर कर्मचारियों ने गुलाब के फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। इसके बाद समीपवर्ती मंदिर में भोले शंकर की पूजा कर जलाभिषेक किया गया।

इस दौरान मेले की कमाई की चर्चा करते हुए पार्षदों में बोल बम, पैसे आए कम का नारा खूब उछला। कई पार्षदों का कहना कि मेयर साहब के साथ कांवड़ मेला से जितनी आय की योजना बनाई गई थी, उतनी हो नहीं पाई है। पार्षदों ने मेयर को सलाह दी है कि शारदीय कांवड़ मेले के दौरान इस बार की अव्यवस्थाओं से सबक लेकर कार्ययोजना बनाई जानी चाहिए। एक पार्षद के पारिवारिक व्यक्ति का सुझाव था कि कांवड़ मेले में दैनिक तहबाजारी की वसूली का एक ठेका न देकर अलग-अलग देने से अधिक कमाई हो सकती है। ऐसे ही वाहन पार्किंग का ठेका भी अलग-अलग होना चाहिए। मेयर के साथ कांवड़ जल चढ़ाने आए पार्षदों में पं.शशिकांत वशिष्ठ, राजेश शर्मा, मदन गोपाल, ललिता चौहान, वंदना गुप्ता, सपना शर्मा, रामेश्वर दयाल, श्यामल और दीपक मिश्रा व आनंद सिंह नेगी सहित वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रवीण कुमार, कर एवं राजस्व अधीक्षक सुनीता सक्सेना, रमेश रावत व राहुल कैंथोला आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed